
सैय्यद अहसन रिज़वी,
(सिटिज़न वॉयस)
लखनऊः दिल्ली से आए कुछ बाइकर्स गोमती नगर स्तिथ अंबेडकर पार्क रोड पर शेरोज़ हैंगआउट रेस्टोरेंट के बाहर जल्द सुबह महँगी गाड़ियो से स्टंट कर रहे थे, तो वहीं उन स्टंटबाज़ो को देखने दर्शकों की भारी भीड़ भी मौजूद थी। स्टंटबाज़ो की तेज़ रफ़्तार गाड़िया मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगो के लिए ख़तरा बने इससे पहले ही जेसीपी लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया ने सभी स्टंटबाज़ो के ख़िलाफ़ कारवाई करते हुए सभी गाड़ियों को सीज़ कर दिया।