diwali horizontal

लविवि में फ्रंट एण्ड डेवलपमेंट विषय पर कोडिंग प्रतियोगिता आयोजित

0 123
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग संकाय के ट्रेंनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा फ्रंट एंड डेवलपमेंट पर कोडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इस कोडिंग प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों के कोडिंग कौशल का परीक्षण करना एवं इंडस्ट्री में प्रयोग होने वाले फ्रंट एंड डेवलपमेंट टूल्स से छात्रों का परिचय कराना था।जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़े और एक अनुकूल प्रतिस्पर्धी माहौल तैयार हो जो छात्रों को आगामी प्लेसमेंट ड्राइवस में मदद कर सके। इस प्रतियोगिता में सौ से अधिक बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन एवं संचालन छात्र समन्वयक आस्था सेठ, सिद्धार्थ मिश्रा, प्रियांशी राय, शिवम मिश्रा, अमन द्विवेदी, अखिलेश सिंह, निश्चय पटेल और कार्तिक गुप्ता द्वारा किया गया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.