diwali horizontal

शहर के सफाई अभियान को जांचने मैदान में कूदे डिप्टी सीएम

स्थानीय लोगों ने सफाई न होने की शिकायत डिप्टी सीएम से की

0 118
लखनऊ । राजधानी में दिन-प्रतिदिन डेंगू व चिकनगुनिया संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में कभी मंडलायुक्त, कभी डीएम तो कभी नगर आयुक्त और कभी-कभार तो स्थानीय प्रशासन के तीनों बडेÞ अफसर सफाई अभियान को परखने के लिये वार्डो और गलियों में निकल पड़ते हैं। अब जबकि स्थितियां बिगड़ती जा रही हैं, ऐसे में अब खुद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक शहर के सफाई अभियान व्यवस्था को परखने के लिये मैदान में कूद पडेÞे। बुधवार को डिप्टी सीएम ने स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की टीम के साथ हजरतगंज के कुछ वार्डों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने पहले हजरतगंज जोन 1 में निरीक्षण किया और बढ़ते डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर गंदगी देख भड़क उठे। यही नहीं मौके पर ही स्थानीय नागरिकों ने डिप्टी सीएम से बेपटरी होती सफाई व्यवस्था की शिकायत की। बताया गया कि हजरतगंज के राम मोहन राय वार्ड में सफाई बराबर नहीं होती। ऐसें यहां के मोहल्लों में कई लोग तेज बुखार और डेंगू से पीड़ित हैं। ऐसे ही हजरतगंज के बालू अड्डा और जयप्रकाश नगर का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद डिप्टी सीएम ने डीएम सूर्यपाल गंगवार और नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वार्डों की सफाई व्यवस्था को हर हाल में दुरूस्त रखा जाये ताकि संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके।
Leave A Reply

Your email address will not be published.