diwali horizontal

संजय राउत ने कहा- मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना

0 310

मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत मामले के बीच अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच मराठी मानुस की लड़ाई और गहरा गई है। संजय राउत ने एक बार फिर धमकी देते हुए कहा है कि मेरी हिम्मत को परखने की गुस्ताखी न करना।

राउत ने रविवार को ‘जय महाराष्ट्र’ लिखते हुए एक ट्वीट किया है। राउत ने लिखा है कि मैं पहले भी कई तूफानों का रुख मोड़ चुका हूं बता दें कि पहले कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाया था। इसके बाद कल संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी।

शिवसेना नेता ने कंगना रनौत के बयानों पर कहा कि वो झूठ बोल रही है, शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती, शिवसेना सड़क पर उतर के जवाब देती है। कंगना को मुंबई ने बहुत कुछ दिया और वो अब मुंबई की और मुंबई की पुलिस का नाम पूरे विश्व में बदनाम करने का काम कर रही है।

राउत ने अपने बयान में कहा, ”आपने कंगना) महाराष्ट्र का अपमान करने की कोशिश की है। मुंबई ने आपको नाम, शोहरत, पैसा, इज्जत सबकुछ दिया है अब तक मुंबई पुलिस के भरोसे आप यहां रहती हैं उसी पुलिस पर आप इस प्रकार का कीचड़ उछालेंगी तो ये कौन से नीति-नियम में है।”

राउत ने कहा, ”उसको कंगना) कौन धमकी देगा, जरुरत क्या है? कौन है ये! एक महिला है कलाकार हैं मैं उसका आदर करता हूं पर उसको कोई धमकी क्यों दे।

वो महिला है उनके खिलाफ कोई बोले तो अपराध होता है लेकिन ये महिला किसी के भी खिलाफ अनाप-शनाप बोल रही है ये चलता है क्या?” राउत ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “ट्विटर पर बयानबाजी करने के बजाय किसी को सबूत के साथ पुलिस और सरकार से संपर्क करना चाहिए।”

बता दें कि इससे पहले कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए कहा था राउत ने उन्हें मुंबई नहीं आने देने की धमकी दी है। कंगना रनौत ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा कि ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की रह लग रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.