diwali horizontal

महापौर ने पायल बिछिया भेंट कर दिया जोड़ों को आशीर्वाद

विधायक प्रतिनिधि और कर निर्धारण अधिकारी व जोनल अधिकारी मौके पर मौजूद

0 109

लखनऊ। नगर निगम के द्वारा औरंगाबाद स्थित कल्याण मंडप में शुक्रवार को सामूहिक विवाह में 34 जोड़ों का विवाह विधि विधान से संपन्न कराया गया । जिसमें महापौर संयुक्ता भाटिया ने वर वधू को पायल विछिया देकर आशिर्वाद प्रदान किया। नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के अथक प्रयासो से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत नगर निगम द्वारा समाज कल्याण विभाग के सहयोग से सभी जाति व धर्म के 34 जोड़ों का विवाह पूर्ण विधि-विधान से सम्पन्न कराया गया। ज्ञात हो योजना में निर्धारित निर्देशो का अनुपालन करते हुए प्राप्त आवेदनों की जाँच कर विवाह योग्य 34 पात्र जोड़ो को चयनित किया गया था। योजना में अनुसूचित जाति के 24, पिछड़ी जाति के 2, सामान्य 4, अल्पसंख्यक वर्ग के 4 जोड़ो का विवाह कराया गया। यह जोड़े विवाह के लिए अपने परिवारजनो के साथ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सरोजिनी नगर राजेश्वर सिंह के दो प्रतिनिधि उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के ओर से सभी वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान करते हुए स्वयं एक-एक साड़ी उपहार स्वरूप प्रदान की गयी। कार्यक्रम में योजना के नोडल अधिकारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जोनल अधिकारी जोन-8 प्रज्ञा सिंह तथा सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक व लिपिक सहयोग के लिए उपस्थित रहे। इसके तत्पश्चात वैवाहिक कार्यक्रम में विवाहितों को उपहार तथा समस्त अतिथियों को भोजन कराकर कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.