diwali horizontal

फर्जी डेलिगेशन के चुनाव पर भड़के इंडियन एक्स सर्विस लीग के अध्यक्ष

0 101

 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में फर्जी तरीके से डिलीगेट्स चुनाव होने की सूचना मिलने पर इंडियन एक्स सर्विस लीग के पदाधिकारी भड़क गए। विभिन्न जनपदों से लखनऊ पहुंचे पदाधिकारियों जिलाध्यक्षो (डिलीगेट्स) ने नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध किया। प्रदर्शन और नाराजगी को देखते हुए दूसरे पक्ष में हड़कंप मचा गया। मामले पर कानपुर जिलाध्यक्ष सेनि. मेजर योगेंद्र सिंह कटियार ने सेन्ट्रल लीग से शिकायत करने के साथ ही कानूनी कार्यवाही करने की बात कही है। इस दौरान यहाँ पर कई जनपदों के डिलीगेट्स मौजूद रहे।

मेजर योगेंद्र सिंह ने रविवार को बताया कि वेस्टर्न सर्विसेज लीग की मेरठ जिला इकाई ने तानाशाही करते हुए से यूपी डिलीगेट्स के नॉमिनेशन की घोषणा की दी। इतना ही नहीं मेरठ जिला इकाई ने एक कदम और बढ़ते हुए इसकी प्रक्रिया भी शुरू कर दी। जबकि सेन्ट्रल लीग से अनुमति लिए बिना कोई भी इस तरह की गतिविधि नहीं कर सकता है। इसके बावजूद भी मेरठ सर्विसेज लीग ने डिलीगेट्स को नियुक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव कराने की योजना बनानी शुरू कर दी। जिससे इंडियन एक्स सर्विस लीग को अपने कब्जे में किया जा सके। जबकि इस लीग के काफी समय पहले से ही कई जिलों में डिलीगेट्स चुने जा चुके हैं और प्रदेश के साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चुनाव हो चुका है। सभी डिलीगेट्स और अन्य पदाधिकारी पूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके बाद भी मेरठ वेटरन सर्विसेज लीग के जिलाध्यक्ष ने तानाशाही करते हुए इंडियन एक्स सर्विससेज लीग के खिलाफ बड़ा षणयंत्र रचा है। इससे पदाधिकारियों में गहरी नाराजगी है। मामले पर कानपुर, उन्नाव, इटावा, मैनपुरी, औरैय्या, कन्नौज, लखनऊ सहित अन्य जिलों के डिलीगेट्स ने विरोध प्रदर्शन किया और इसे असंवैधानिक करार दिया। मेजर ने बताया कि हमारे संगठन में करीब 11 हजार सक्रिय सदस्य हैं। इसके बाद भी किसी भी पदाधिकारी को कोई जानकारी नहीं दी गई। ऐसे में अब वह वेस्टर्न सर्विसेज लीग मेरठ के खिलाफ कानूनी कार्यवाई करेंगे। इसके लिए उन्होंने कानूनी सलाह लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान रघुराज सिंह यादव, कृपाल सिंह सहित कई जनपदों से आए पदाधिकारी और कई पूर्व सैनिकों ने भी गहरी नाराजगी जताई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.