
बहराइच। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश की प्रादेशिक यात्रा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में बहराइच पहुंची।शहर के गेंदघर मैदान से प्रारंभ होकर दिगिहा तिराहा गुरुनानक चौक छोटी बाजार, छावनी चौराहा, चांदपुर चौराहा घंटाघर चौराहा पीपल चौराहा होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला प्रभारी सुबोध श्रीवास्तव एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ज्ञानेश शुक्ला ने यात्रा का संचालन किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को जनता का अपार समर्थन मिल रहा हैl आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत सरकार बनेगी। कांग्रेस ही इस देश की जनता की समस्याओं का निदान कर पाएगी। कांग्रेस ने इस देश की एक परिवार की तरह सेवा की है।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह ज्ञानू कांग्रेस नेता दीपक पाठक, जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र शहर अध्यक्ष आदर्श अग्रवाल डॉ राजेश तिवारी, गीता सिंह, कांग्रेस नेता शेखू अमर नाथ शुक्ल दिलीप शर्मा, अनिल सिंह, फजल खान धर्मेंद्र चौधरी मुकुंद जी शुक्ल मुस्तकीम सलमानी, डॉ ए एएम सिद्दीकी, जूही रजा सिददीकी गोपी नाथ पूजा भारती गोपी नाथ मेजर राणा शिवम सिंह विपुल मिश्रा अजीज कादरी दीना नाथ पांडेय फरीद हुसैन सलमान पप्पू सहित सैकड़ों कांग्रेसजन मौजूद रहे।