diwali horizontal

बाइक चोर गिरोह का खुलासा़, तीन गिरफ्तार

अभियुक्तों में दो बाल अपचारी भी शामिल

0 109

अयोध्या। कोतवाली अयोध्या पुलिस व एसओजी टीम ने बाइक चोर गिरोह का खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।जिनकी गिरफ्तारी पड़ोसी जनपद गोंडा जिले के नबाबगंज से हुई हैं।पकड़े गए आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। एसपी सिटी मधुबन सिंह ने बताया कि यह गैंग शातिराना ढंग से राम नगरी में मोटरसाइकिल की चोरी करता था।इन आरोपियों के पास से चोरी की चार मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है।अयोध्या के प्राचीन परिक्रमा मेले और राम विवाह के अवसर पर गायब हुई मोटरसाइकिल सभी बरामद की गई है।मोटरसाइकिल लिफ्टर पुलिस के लिए चुनौती बन गए थे। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान पुलिस की ही मोटरसाइकिल पर चोरों ने हाथ साफ किया था। एसओजी और कोतवाली अयोध्या के पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।और चोरी की मोटरसाइकिल खरीदने वाला कबाड़ी भी गिरफ्तार हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.