diwali horizontal

भाकियू (स्वराज) ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भेजा ज्ञापन

0 90

 

कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष संदीप पाठक के निर्देशन पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीरज दुबे के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने नगर पंचायत तालग्राम की भ्रष्टाचारी, मनमानी व दबंगई के विरोध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित 10 सूत्री मांगों का ज्ञापन लिपिक दीपक कुमार व कस्बा इंचार्ज को सौंपा। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने नगर पंचायत तालग्राम की भ्रष्टाचारी, मनमानी दबंगई एवं अवैध वसूली के विरोध में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन लिपिक व कस्बा इंचार्ज को सौंपा जिसमें नगर पंचायत तालग्राम द्वारा बीते पंचवर्षीय कार्यकाल में कराए गए विकास कार्यों का विवरण लागत सहित सार्वजनिक किए जाने, तय बजारी के नाम पर अवैध वसूली गुंडागर्दी पर रोक लगाने, चेयरमैन व अधिशासी अधिकारी के निधि का विवरण, विकास कार्य हेतु सरकार द्वारा आवंटित नगर पंचायत तालग्राम को राशि का विवरण सार्वजनिक किए जाने, स्थानीय पुलिस की सांठगांठ के तहत अवैध तय बजारी का शिकार हुए पीड़ितों पर एक पक्षीय कार्यवाही पर रोक लगाने सहित अन्य 10 मांगे रखी। इस दौरान तहसील महासचिव छिबरामऊ राजेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम नीलू यादव, ब्लॉक अध्यक्ष तालग्राम (युवा मोर्चा) सनुज यादव, ब्लॉक सचिव (युवा मोर्चा) रामदत्त उर्फ लालू राजपूत, नगर संगठन मंत्री (युवा मोर्चा) संदीप सिंह, अमरजीत राजपूत, मोनू राजपूत, लल्ली यादव सहित दर्जनों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.