diwali horizontal

भारतीय जनता पार्टी के  घोषित विधान परिषद सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया।

0 114

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के  घोषित विधान परिषद सदस्य प्रत्याशियों ने नामांकन किया।इसके पूर्व भाजपा प्रत्याशियों पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह का पार्टी के राज्य मुख्यालय पर उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक  और सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ दोनों उम्मीदवार भाजपा मुख्यालय से निकलकर विधान मंडल कार्यालय पहुंचे और नामांकन दाखिल किया।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य व श्री बृजेश पाठक तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में दोपहर 12 बजे श्री पदमसेन चौधरी तथा श्री मानवेन्द्र सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में विधान परिषद सदस्य के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.