diwali horizontal

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीये जलाकर आभार व्यक्त करने की अपील: मंत्री ए. के. शर्मा

0 31

प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर की शाम 7 बजे दीये जलाकर आभार व्यक्त करने की अपील: मंत्री ए. के. शर्मा

लखनऊ। दिनांक: 16 सितंबर 2026: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा ने आगामी 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशवासियों से विशेष अपील की है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का यह जन्मदिन उनके सार्वजनिक जीवन एवं लोक सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आ रहा है।

यह 25 वर्ष राष्ट्र निर्माण, सुशासन, गरीब कल्याण और प्रत्येक देशवासी के जीवन में खुशहाली लाने को

समर्पित रहे हैं। उन्होंने निरंतर 140 करोड़ भारतीयों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने का कार्य किया है।

मंत्री श्री शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे 17 सितंबर की शाम 7:00 बजे अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में दीये प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करें तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.