diwali horizontal

स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट साइंसेज को गवर्नर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया

0 101

 लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप में विकसित स्कूल ऑफ मैनेजमेन्ट साइंसेज, लखनऊ (एस.एम.एस.) को हाल ही में शैक्षणिक उत्कृष्टता के उच्चतम मानकों को पूरा करने के लिये राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (NAAC) द्वारा A+ ग्रेड प्रदान किया गया है।इस उपलब्धि के लिये उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल आनंदी बेन पटेल द्वारा  23 अगस्त, 2023 को राज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में संस्थान के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी  शरद सिंह, निदेशक प्रो० मनोज मेहरोत्रा एवं नैक टीम के अन्य सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया

तथा यह अपेक्षा की गयी की भविष्य में इसी तहर से अच्छे कार्य करते हुए संस्थान को राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर एक पहचान बनायें।कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल – डॉ० सुधीर म० बोबडे एवं डॉ० जे०पी० पाण्डेय, कुलपति, ए०के०टी०यू० के अतिरिक्त अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.