diwali horizontal

5 दिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर थीं एक्ट्रेस जरीना वहाब, हुई थीं कोरोना वायरस का शिकार

0 224

 

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस ज़रीना वहाब का कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया, जिसके बाद एक्ट्रेस को 5 दिन पहले अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। एक्ट्रेस को कोरोना वायरस होने के साथ काफी लक्षण थे और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। ऐसे में एक्ट्रेस को कई दिन ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया। बताया जा रहा है कि अभी एक्ट्रेस को वेंटिलेटर पर नहीं रखा गया, लेकिन इसकी जरुरत भी पड़ सकती थी। बता दें एक्ट्रेस की हालत में अभी हल्का सुधार हुआ है। एक्ट्रेस के बीमार होने की खबर को ज्यादा प्रसारित नहीं किया गया है और उनके भर्ती होने की खबर को उनके खास दोस्तों और रिश्तेदारों तक सीमित रखा गया है

रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने बताया है कि ज़रीना को कोरोना वायरस था और उन्होंने कहा, ‘ज़रीना को जॉइंट्स में दर्द, बदन दर्द और बुखार था। साथ ही उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम था। तभी उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि, अभी तक एक्ट्रेस की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी फैंस के लिए शेयर नहीं की गई है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि उनका टेस्ट अभी नेगेटिव आया है या नहीं? अब यह खबर है कि एक्ट्रेस अपने घर पर हैं और एक्ट्रेस ने खुद को क्वांरटाइन किए हुए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.