diwali horizontal

होली और जुमे की नमाज पर छिड़ी जुबानी जंग!

0 113

होली और जुमे की नमाज पर छिड़ी जुबानी जंग!

देश भर में 14 मार्च को होली मनाई जाएगी और इसी दिन जुमे की नमाज भी अदा होनी है। इसको देखते हुए यूपी पुलिस ने अपनी कमर कस ली है, लेकिन एक ही दिन होली और जुमा होने के चलते यूपी में यह राजनीति विषय बन गया है। संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान के बाद से बवाल मचा हुआ है। सपा समेत तमाम विपक्षी दलों ने अनुज चौधरी को आड़े हाथों ले लिया है। हालांकि सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल सीओ के बयान का समर्थन किया है। इसी बीच इस मामले पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। बल्कि इन्हें कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर अपना बयान जारी किया है। मायावती ने पोस्ट के जरिये कहा कि जैसा कि मालूम है कि इस समय रमज़ान चल रहे हैं और इसी बीच जल्दी होली का भी त्योहार आ रहा है। जिसे मद्देनजर रखते हुये उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में सभी राज्य सरकारों को इसे आपसी भाईचारे में तब्दील करना चाहिए तो यह सभी के हित में होगा। बीते दिनों सीओ अनुज चौधरी ने कहा था कि होली साल में एक बार आती है और जुमा साल में 52 बार आता है। अगर किसी को लगता है कि होली के रंग से उसका धर्म भ्रष्ट होता है तो वह उस दिन घर से न निकले। अनुज चौधरी के इस बयान पर विपक्षी दलों ने हमला बोला था। हालांकि मुस्लिम धर्मगुरु जुमे की नमाज में एक घंटा बढ़ाने की बात कर रहे हैं। दोपहर में साढ़े 12 बजे के बाद होनी वाली नमाज को 2 बजे के करीब अदा करने की चर्चा चल रही है। यूपी की 4 बार की मुख्यमंत्री मायावती ने इस पोस्ट के जरिये संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा कि संभल की तरह अधिकारियों का गलत इस्तेमाल करना ठीक नहीं है। बल्कि इनको कानून व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.