diwali horizontal

आउटर रिंग रोड पर डीसीएम और डंपर की टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

0 76

आउटर रिंग रोड पर डीसीएम और डंपर की टक्कर, दो लोगों की मौके पर मौत

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के आउटर रिंग रोड पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रैथा के पास उस समय हुआ जब एक डीसीएम और डंपर के बीच भीषण टक्कर हो गई।पुलिस को सुबह करीब 8 बजे हादसे की सूचना मिली, जिसके बाद मॉल थाना की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि डीसीएम (नंबर UP 15 HT 1459) और डंपर (नंबर UP 78 HT 6532) की आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके थे। डीसीएम में सवार दो व्यक्ति वाहन के भीतर फंसे हुए थे।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और दोनों को वाहन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतकों की पहचान नाजिम पुत्र लियाकत (उम्र लगभग 32 वर्ष) और वसीम पुत्र जुल्फिकार (उम्र लगभग 34 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ही जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के ग्राम करौदा के निवासी थे।पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटवा दिया गया है और यातायात व्यवस्था को पुनः सामान्य कर दिया गया है।फिलहाल पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.