diwali horizontal

लखनऊ: फैजाबाद रोड पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत, हेल्पर घायल

0 80

लखनऊ: फैजाबाद रोड पर दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक की मौत, हेल्पर घायल

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी घायल हो गया। यह हादसा उस वक्त हुआ जब फैजाबाद रोड पर सेमरा मोड़ के पास दो भारी वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में तुरंत आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एक चालक आग की चपेट में आ चुका था।हादसे में झुलसे वाहन UP 78 HT 1208 के चालक राजेन्द्र पुत्र विजय प्रताप, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी मादवापुर, थाना वजीरगंज, जनपद गोण्डा को गंभीर हालत में तत्काल एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे ट्रक UP 43 AT 5918 में मौजूद हेल्पर अंकित पुत्र अरविन्द कुमार, निवासी सिंहपुर, थाना धानेपुर, जनपद गोंडा को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।हादसे के कारण कुछ देर तक फैजाबाद रोड पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस द्वारा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कर दिया गया। मृतक चालक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, और आवश्यक विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।यह दुर्घटना एक बार फिर यह चेतावनी देती है कि सड़क पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही किसी भी समय बड़ा हादसा बन सकती है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.