diwali horizontal

अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा!

0 92

अक्षय कुमार ने परेश रावल पर ठोका 25 करोड़ का मुकदमा!

बॉलीवुडनामा: परेश रावल ने पिछले हफ़्ते मीडिया के ज़रिए पुष्टि की थी कि वह इस कल्ट कॉमेडी से बाहर हो रहे हैं। हालांकि कारण स्पष्ट नहीं था, लेकिन हमें पता चला है कि उन्हें अभी इस फ़िल्म का हिस्सा बनने का ‘मन नहीं’ है। इससे हेरा फेरी फ़्रैंचाइज़ी के लाखों फैंस में निराशा की लहर दौड़ गई है।

 

पहले वो कह रहे थे कि क्रिएटिविटी में कमी के कारणों से उन्होंने फिल्म छोड़ी है लेकिन अब बात कुछ और ही सामने आ रही है। चौंकाने वाली खबर आई है कि एक्टर अक्षय कुमार ने अपने प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स के जरिए परेश रावल को एक कानूनी नोटिस भेजा है, जिसमें उन्होंने गैर-प्रोफेशनल तरीका अपनाने और फिल्म की शूटिंग बीच में छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपये मांगे हैं। HT की रिपोर्ट के अनुसार, मामले में कानूनी कार्यवाही वाले एक सूत्र ने कहा, ‘परेश ने पेशेवर ईमानदारी को तोड़ा है। अगर वह फिल्म नहीं करना चाहते थे, तो उन्हें कानूनी अनुबंध पर हस्ताक्षर करने और शूटिंग पर इतना पैसा खर्च करने से पहले ऐसा कहना चाहिए था। अब समय आ गया है कि बॉलीवुड एक्टर्स को यह एहसास हो जाए कि हॉलीवुड की तरह यहां भी मेकर्स अब किसी की मर्जी के मुताबिक फिल्म में आने-जाने की इजाजत नहीं देंगे।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.