diwali horizontal

सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुसा शख्स।

0 105

सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुसा शख्स।

बॉलीवुडनामा: सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुस रहे एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 मई की है।
पुलिस के अनुसार, छत्तीसगढ़ का रहने वाला 23 साल का जीतेंद्र कुमार, 20 मई की शाम 7 बजकर 15 मिनट पर गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा था। सिक्योरिटी से छिपने के लिए वो कार में छिपकर अपार्टमेंट में घुसा था। जितेंद्र सलमान खान से मिलने के लिए गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचा था। शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने FIR दर्ज की है। इसमें लिखा है कि 20 मई को लगभग 09:45 बजे, एक अज्ञात व्यक्ति को गैलेक्सी अपार्टमेंट बिल्डिंग के आसपास घूमते देखा गया। मैंने उसे समझाया और उस जगह से चले जाने को कहा। इसके एक दिन पहले 19 मई को भी ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने सिक्योरिटी से छिपकर बिल्डिंग में दाखिल होने की कोशिश की थी। वो देर रात 3 बजकर 30 मिनट पर बिल्डिंग की लिफ्ट तक पहुंच गई थी। सिक्योरिटी गार्ड ने महिला को पकड़कर उसे बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया था। इस मामले की भी जांच जारी है।इस पर आरोपी ने अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया। शाम करीब 7:15 बजे वही अज्ञात व्यक्ति फिर गैलेक्सी अपार्टमेंट के मुख्य द्वार पर वापस आया और इमारत में रहने वाले एक व्यक्ति की कार से गेट के अंदर प्रवेश कर गया। मौके पर मौजूद पुलिस कॉन्स्टेबल सुर्वे, महेत्रे, पवार और सुरक्षा गार्ड कमलेश मिश्रा ने तुरंत उसे हिरासत में लिया और बांद्रा पुलिस के हवाले कर दिया। 14 अप्रैल 2024 को सलमान के घर फायरिंग हुई थी। उसके ठीक एक साल बाद पिछले महीने 14 अप्रैल 2025 को सलमान को फिर एक बार जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई के वर्ली स्थित ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में अज्ञात शख्स ने वॉट्सएप मैसेज कर सलमान खान की कार को बम से उड़ाने की बात कही।

मैसेज में लिखा था- हम सलमान खान को घर में घुसकर मारेंगे। मुंबई की वर्ली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 351(2)(3) के तहत शिकायत दर्ज की थी। पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस केस में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक आरोपी ने खुदकुशी कर ली है।

सलमान खान के घर में जबरदस्ती घुस रहे एक शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 20 मई की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.