diwali horizontal

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों में किया स्थलीय निरीक्षण, तीर्थ नगरी को स्वच्छ जल आपूर्ति का दिया आश्वासन

0 108

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों में किया स्थलीय निरीक्षण, तीर्थ नगरी को स्वच्छ जल आपूर्ति का दिया आश्वासन

सोरों: प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शुक्रवार को गोराह माइनर से लेकर तीर्थ नगरी सोरों कुंड तक विस्तार से स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के पश्चात मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सोरों के प्रसिद्ध वराह मंदिर में भगवान वराह के दर्शन किए और दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर मंदिर सेवायत नरेश त्रिगुणायत ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न कराया।मंत्री ने वराह मंदिर की विजिटर बुक में तीर्थ नगरी और मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए अपने विचार भी दर्ज किए। उन्होंने कहा कि सोरों कुंड में गंगाजल की आपूर्ति गोराह माइनर से होती है और जनता की यह मांग है कि माइनर का पक्का निर्माण हो, जल स्वच्छ और निर्मल रहे तथा किसानों को कोई असुविधा न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के सभी प्रमुख तीर्थ स्थलों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है।जलशक्ति मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सोरों माइनर में किसी भी प्रकार की गंदगी न डाली जाए और स्वच्छ जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा उन्होंने जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर सोरों सीमेंट कंक्रीट लाइनिंग के निर्माण कार्य को गति देने के भी निर्देश दिए।निरीक्षण के अगले चरण में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने गंगा नदी के दायें तट पर ग्राम कादरगंज में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का जायजा लिया और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम बरी बग्वास में स्पर निर्माण और कटान रोधी कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।मंत्री ने स्पष्ट किया कि आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए बाढ़ सुरक्षा और बांध निर्माण कार्य समय से पूर्ण होना चाहिए ताकि किसी भी आपदा से जन-धन की हानि न हो।निरीक्षण कार्यक्रम में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमापुर विधायक हरिओम वर्मा, सोरों नगर पंचायत अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, अधिशासी अभियंता, फायर अभियंता, जूनियर इंजीनियर तथा भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.