
पाकिस्तान को बेनकाब करने भारत से दो डेलिगेशन गुयाना एवं बहरीन रवाना।
INDIAN DELEGATION WENT BAHRAIN & GUYANA: पाकिस्तान की सच्चाई सामने लाने के लिए भारत से दो प्रतिनिधिमंडल रवाना हो गए हैं। शशि थरूर के नेतृत्व में एक दल गुयाना और बैजयंत पांडा के नेतृत्व में दूसरा दल बहरीन गया है।

कांग्रेस नेता शशि थरूर के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल में डॉ सरफराज अहमद, शांभवी, जीएम हरीश बालयोगी, शशांक मणि त्रिपाठी, भुवनेश्वर कलिता, तेजस्वी सूर्या और मिलिंद देवड़ा शामिल हैं। गुयाना रवाना होने से पहले शशि थरूर ने कहा कि वे पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित यह प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, ब्राजील और कोलंबिया भी जाएगा। वहीं, बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में दूसरा प्रतिनिधिमंडल बहरीन के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया भी जाएगा। दोनों प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे आतंकवाद और भारत के पक्ष को दुनिया के सामने रखेंगे। आतंकवाद की सच्चाई दुनिया को बताने जा रहे हैं। वे लोगों को समझाएंगे कि भारत का अनुभव कैसा रहा है। शशि थरूर ने कहा, “हमारा पहला पड़ाव गुयाना का जॉर्जटाउन है। हम न्यूयॉर्क से होकर गुजरेंगे। वहां हमें 9/11 स्मारक देखने का मौका मिलेगा।

इससे हम दुनिया को याद दिलाएंगे कि आतंकवादी हमलों के शिकार लोगों के बारे में हम सोचते हैं। पिछले 4 दशकों से आतंकवादी हमलों की श्रृंखला दोहराई गई है। यह प्रतीकात्मक इशारा हमारी यात्रा की शुरुआत को चिह्नित करेगा बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी बहरीन के लिए रवाना हो गया है। यह प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत और अल्जीरिया भी जाएगा। वे “ऑपरेशन सिंदूर” पर भारत का पक्ष रखेंगे। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा के प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं।
बहरीन रवाना होने से पहले ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान आतंकवादी शिविर चला रहा है। वे इस बारे में चारों देशों से बात करेंगे। इसका मतलब है कि ओवैसी भी पाकिस्तान के आतंकवाद को लेकर आवाज उठाएंगे।