diwali horizontal

राहुल गांधी  क्यों अत्यन्त भावुक हो गए।

0 75

राहुल गांधी  क्यों अत्यन्त भावुक हो गए।

RAHUL GANDHI NEWS:राहुल गांधी जम्मू-कश्मीर के पुंछ पहुंचे हैं। उन्होंने यहां पाकिस्तानी गोलाबारी में मारे गए लोगों के परिवारों से मुलाकात की। वे स्कूली बच्चों से भी मिले, उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।राहुल ने कहा कि सब जल्दी ठीक हो जाएगा। आप इन हालात से बाहर आने के लिए खूब पढ़ाई करें, खूब खेलें और स्कूल में बहुत सारे दोस्त बनाएं।

पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित परिवारों से मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि ये बड़ी त्रासदी है। बहुत से लोगों की जान गई है और उन्हें काफी नुकसान हुआ है। मैंने उनसे बात की, उनकी परेशानियों को समझने की कोशिश की। उन्होंने मुझसे कहा कि वे कुछ मुद्दे राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहते हैं, और मैं उन्हें जरूर उठाऊंगा। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद यह राहुल का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 अप्रैल को श्रीनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने CM उमर अब्दुल्ला, LG मनोज सिन्हा और घायलों से मुलाकात की थी। पहलगाम की बायसरन घाटी में 22 अप्रैल की दोपहर आतंकवादियों ने पर्यटकों पर फायरिंग की थी। हमले में 26 टूरिस्ट मारे गए थे। 10 से ज्यादा घायल हुए थे। इसके बाद भारतीय वायु सेना ने 6-7 मई 2025 की रात को कार्रवाई की थी। इसमें पाकिस्तान और PoK में 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की गई थी, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े 100 आतंकी मारे गए थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.