diwali horizontal

लखनऊ कलेक्ट्रेट में घूस लेते महिला कर्मचारी गिरफ्तार

0 126

लखनऊ कलेक्ट्रेट में घूस लेते महिला कर्मचारी गिरफ्तार।

LUCKNOW NEWS:  लखनऊ के जिलाधिकारी कार्यालय (कलेक्ट्रेट) की महिला कर्मचारी 12 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार हुई है। उसकी तैनाती पेंशन अनुभाग में है। उसने पेंशन वेरिफिकेशन के लिए रुपए मांगे थे। शनिवार को विजिलेंस की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

महिला कर्मचारी का नाम चंद्रमाला पटेल है। उसने महिला से पेंशन के वेरिफिकेशन के लिए रिश्वत मांगी थी। इस पर पीड़िता ने उसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की थी। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैकिंग करके उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया चंद्रमाला पटेल की तैनाती पेंशन अनुभाग की हेल्प डेस्क पर है। उसके पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा गोमती नगर, महानगर, इंदिरानगर, अशोक मार्ग, खदरा, बुद्धेश्वर, अलीगंज, चारबाग, हुसैनगंज, जवाहर भवन, बेहटा, सबौली, इस्माइलगंज, जेल रोड, सआदतगंज, अर्जुनगंज, एलडीए कॉलोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज, एपी सेन रोड, उतरेठिया की जिम्मेदारी है।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.