
टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी का माहौल।
TEJASWI YADAV BECAME FATHER:
BIHAR NEWS: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के घर बेटे का जन्म हुआ है। लालू यादव परिवार में खुशी की लहर है। तेजस्वी और उनकी पत्नी राजश्री को बधाइयां मिल रही हैं। रोहिणी आचार्य और मीसा भारती ने भी खुशी जताई है। तेजस्वी समर्थक सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं
सब लोग नन्हें मेहमान का स्वागत कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की है। रोहिणी आचार्य और मीसा भारती ने भी बच्चे का दिल से स्वागत किया है। पारिवारिक मनमुटाव के बीच, बच्चे के आने से लालू परिवार में जश्न का माहौल है और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। तेजस्वी और उनकी पत्नी बचपन से दोस्त थे।

दोनों डीपीएस, आरके पुरम में साथ पढ़े थे। 2014 में दोनों करीब आए। उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। तेजस्वी, लालू-राबड़ी के सबसे छोटे बच्चे हैं। कहा तो ये भी जाता है कि तेजस्वी यादव को अपने माता-पिता को शादी के लिए मनाने में काफी समय लगा था। लालू यादव इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। शायद इसलिए उन्होंने अपनी शादी में कई करीबी रिश्तेदारों को नहीं बुलाया था। राजश्री चंडीगढ़ के एक व्यवसायी की बेटी हैं और हरियाणा की रहने वाली हैं। शादी के बाद रेचेल को एक नया नाम मिला। लालू यादव ने अपनी बहू का नाम राजश्री रखा।