diwali horizontal

निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मौके पर मचा कोहराम

0 63

निर्माणाधीन मकान में करंट की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत, मौके पर मचा कोहराम

लखनऊ: राजधानी के चिनहट थाना क्षेत्र अंतर्गत नौबस्ता नीलकंठ नगर में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे में महिला मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मृतका की पहचान इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय मुन्नीलाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी 4/664, विभवखंड, गोमतीनगर, लखनऊ के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार इंद्रा देवी चिनहट क्षेत्र की पुलिस चौकी अपट्रॉन अंतर्गत स्थित संजीव गुप्ता के निर्माणाधीन मकान में मजदूरी का कार्य कर रही थीं। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे के आसपास जब वह मकान की छत पर कार्य कर रही थीं, उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार की चपेट में आ गईं। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के मजदूर और स्थानीय लोग कुछ समझ पाते, तब तक महिला अचेत होकर गिर पड़ीं।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल घायल महिला को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद शव का पंचायतनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना के संबंध में अन्य जरूरी विधिक कार्यवाही कर रही है।इस दुखद हादसे ने फिर एक बार निर्माण स्थलों पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या निर्माणस्थलों पर मजदूरों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस उपाय अपनाए जा रहे हैं या नहीं—इस पर अब प्रशासन और संबंधित विभागों को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.