
शरीफ नहीं ठरकी है पाकिस्तान का प्रधानमंत्री।
Pakistan News: पाकिस्तान में प्रधानमंत्री हो या कोई और बड़े ओहदे वाला शख्स. अक्सर कुछ ना कुछ इस तरह की हरकतें कर ही देतें है. जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती हैं.
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एक बार फिर भारत में मीम्स मैटेरियल बन गए हैं. पीएम शरीफ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार कोई सही या राजनीतिक कारण नहीं है. बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक पुराना वीडियो इसकी वजह है. वीडियो में शरीफ किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में अभिनेत्री मावरा होकेन को देखते और उन्हें एकटक देखते हुए नजर आ रहे हैं.
जो वीडियो सामने आया है वह दरअसल 14 सेकंड की एक क्लिप जिसे साल 2023 के पुरस्कार समारोह का माना जा रहा है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है. कई लोग इस वीडियो को देखने के बाद उस मौके को ‘डीप स्कैन’ तक करार दे रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि शरीफ पाकिस्तान के पंजाब में गवर्नर हाउस में समारोह के दौरान होकेन को पुरस्कार देने के बाद उन्हें सिर से पैर तक देखते रहते हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘जाहिर है शहबाज शरीफ वह शरीफ नहीं हैं.’
बताते चलें कि यह कार्यक्रम पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के गवर्नर हाउस पंजाब में आयोजित किया गया था। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच वायरल हुई है पाकिस्तान के यून्यूज़टीवी ने वीडियो को अपने यूट्यूब और वेबसाइट पर इस टाइटल के साथ पोस्ट किया, “पुरस्कार देते समय शाहबाज़ शरीफ़ ने मावरा हुसैन को अच्छे से स्कैन किया, वीडियो वायरल हो गया।” मावरा होकेन का असली नाम मावरा हुसैन है, जोकि एक मशहूर पाकिस्तानी एक्ट्रेस हैं। मुख्य रूप से उर्दू टेलीविजन में काम करती हैं। उन्होंने 2011 में खिचरी सालसा से अभिनय की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (2016) से बॉलीवुड में डेब्यू किया और साल 2018 में कॉमेडी ‘ड्रामा जवानी फिर नहीं आनी 2’ से पाकिस्तानी फिल्म में डेब्यू किया।