diwali horizontal

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत तालाबों के विकास और बीज बैंक स्थापना के लिए 2.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

0 53

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत तालाबों के विकास और बीज बैंक स्थापना के लिए 2.5 करोड़ की धनराशि स्वीकृत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्तर्गत मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देने और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। योजना के तहत मनरेगा कन्वर्जेन्स या पट्टाधारकों द्वारा सुधारे गए ग्राम सभा के पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश और मत्स्य बीज बैंक की स्थापना के लिए 250 लाख रुपये (दो करोड़ पचास लाख रुपये) की धनराशि की स्वीकृति दी गई है।इस संबंध में मत्स्य विभाग द्वारा शासनादेश जारी करते हुए महानिदेशक, मत्स्य को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार, स्वीकृत धनराशि का आहरण एवं व्यय केवल अनुमोदित कार्ययोजना, निर्धारित गाइडलाइंस तथा संबंधित नियमों के अनुरूप ही किया जाएगा। साथ ही, व्यय का पूर्ण विवरण और उपयोगिता प्रमाणपत्र शासन को समय पर उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा।सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह धनराशि चालू वित्तीय वर्ष में ही व्यय की जानी है और इसका उपयोग केवल उन्हीं मदों में किया जाएगा जिनके लिए इसे स्वीकृत किया गया है। किसी अन्य मद में धनराशि का व्यय अथवा एक मद से दूसरे मद में इसका हस्तांतरण पूर्णत: वर्जित रहेगा।यह पहल न केवल प्रदेश में मत्स्य उत्पादन को बढ़ाने में सहायक होगी, बल्कि गांवों में तालाबों के बेहतर उपयोग, रोजगार सृजन और जल संसाधनों के संरक्षण को भी प्रोत्साहित करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.