
रिटायर्ड इंस्पेक्टर, ई रिक्शा चालक समेत 12 पर FIR दर्ज।
Lucknow Crime News:सुरेंद्र का एक हफ्ते पहले ई-रिक्शा चालक से विवाद और मारपीट हुई थी। सुरेंद्र का आरोप है कि पारा पुलिस ने पहले उन्हें शगुन के प्रभाव में शांति भंग की कार्रवाई में उन्हें जेल भेज दिया था। जेल से छूटने के बाद उन्होंने वीडियो साक्ष्य पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने रिटायर्ड इंस्पेक्टर और ई-रिक्शा चालक समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज किया। सुरेंद्र के मुताबिक 26 अप्रैल क रात 9:30 बजे रात हास्पिटल से लौट रहे थे।
इस बीच परशुराम ने ई-रिक्शा से टक्कर मार दी। घायल होने पर विरोध किया तो परशुराम ने धमकी दी। आगे जाकर रोका और हमला बोल दिया। हमले के समय रिटायर्ड इंस्पेक्टर शगुन और 10-12 अन्य लोग थे। हमले के दौरान सोने के चेन और 5300 रुपये भी लूट लिए थे। शगुन ने धमकी दी। इसके बाद शगुन के प्रभाव में पुलिस ने पहले शांति भंग में जेल भेज दिया था। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि पहले सुरेंद्र ने कोई लिखित में तहरीर नहीं दी थी। हमले में परशुराम और शगुन को चोटे ज्यादा आई थी। इस लिए उसे सुरेंद्र पर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी।