diwali horizontal

के जी एम यूं में रोगियो को डैशबोर्ड पर दिखेगी आई सी यू बेड की उपलब्धता। एमएम

0 64

के जी एम यूं में रोगियो को डैशबोर्ड पर दिखेगी आई सी यू बेड की उपलब्धता।

 

KGMU News: यह डैशबोर्ड ट्रॉमा कॉरिडोर जैसे सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शित रहेगा। आईसीयू में वेंटीलेटर बेड्स की रिक्तता या भरे होने की स्थिति को रियल टाइम में दिखाएगा। किसी मरीज के डिस्चार्ज होते ही जानकारी अपने आप अपडेट हो जाएगी। इससे लोग स्वयं स्क्रीन पर देखकर यह सुनिश्चित कर सकेंगे कि बेड उपलब्ध है या नहीं।

 

ट्रामा सेन्टर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अमिय अग्रवाल ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ वर्तमान में एक आम धारणा है कि सामान्य मरीजों को वेंटीलेटर बेड नहीं मिलते जबकि वीआईपी को प्राथमिकता दी जाती है। यह डैशबोर्ड उस धारणा को तोड़ने और पारदर्शिता स्थापित करने का माध्यम बनेगा। आम जन यह जान सकेंगे कि यदि बेड रिक्त है तो उन्हें भी सेवा मिल सकती है और इसकी पुष्टि वे स्वयं स्क्रीन पर कर सकते हैं।

 

उप मुख्यमंत्री ने केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में नवीनीकृत सी०एम०एस० कार्यालय कक्ष का निरीक्षण कर विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं चिकित्सकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया। इससे पूर्व ब्रजेश पाठक ने वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से भेंटकर स्वास्थ्य का कुशलक्षेम जाना एवं वहां की व्यवस्थाओं, कार्यशैली की जानकारी लेते हुए विश्वविद्यालय प्रबंधन एवं चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ट्रॉमा सेंटर डॉ. सोमिल जायसवाल, डॉ. समीर मिश्रा, प्रभारी, स्कूल ऑफ़ स्किल एवं डॉ. धीरेंद्र पटेल एवं डॉ. समीर कुमार, कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर ट्रॉमा, केजीएमयू उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.