diwali horizontal

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने किया निरीक्षण कुकरैल नदी की डी-शिल्टिंग/ड्रेजिंग के किये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

0 221

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने किया निरीक्षण कुकरैल नदी की डी-शिल्टिंग/ड्रेजिंग के किये जा रहे कार्यों का लिया जायजा

Lucknow News: मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने आज कुकरैल नदी की डी-शिल्टिंग/ड्रेजिंग के किये जा रहे कार्यों का जायजा लेने मद्देनजर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुकरैल नदी में पुकलेण्ड/मशीनरी उपकरणों द्वारा शिल्ट की सफाई होते हुए पाया गया। उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि मशीनरी व मेनपावर की संख्या में बढोत्तरी करते हुए कुकरैल नदी की ड्रेजिंग की सफाई युद्ध स्तर पर पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित किया जाये।

मंडलायुक्त को संबंधित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि भीखमपुर से खुर्रम नगर तक डी-शिल्टिंग होना है, जिसकी टोटल लंबाई 4.4 किलोमीटर है। उन्होंने उपस्थित सिंचाई विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 15 जून तक कुकरैल नदी की डी-शिल्टिंग करा लिया जाए। जिससे वर्षा ऋतु में जल भराव की समस्या न उत्पन्न होने पाए। इस अवसर पर नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.