
देश दुनिया में आज
1 IMD ने असम, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड सहित 11 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश और बाढ़ से 36 लोगों की मौत हुई हैIMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 50-60 किमी/घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है, जबकि कुछ इलाकों में 70 किमी/घंटे तक की आंधी चलने की आशंका है. वहीं, पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है.
2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जम्मू-कश्मीर की चेनाब नदी पर बने विश्व के सबसे ऊंचे रेल पुल ‘चेनाब रेल ब्रिज’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. ‘चेनाब रेल ब्रिज’ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. यह ऐतिहासिक पुल न केवल कश्मीर घाटी को पूरे भारत से जोड़ेगा, बल्कि क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक विकास को भी नई गति देगा. इतना ही नहीं वह राज्य को अन्य बड़ी सौगातें देंगे और रेल-सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने वाली कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
3 INDIA अलायंस की सोमवार को हुई अहम बैठक में कांग्रेस, टीएमसी, शिवसेना (उद्धव), डीएमके समेत तमाम दलों ने पाकिस्तान के खिलाफ हुई सैन्य कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और बाद में सीजफायर को लेकर एक संयुक्त रुख अपनाने की योजना बनाई थी. लेकिन AAP ने इसमें हिस्सा लेने से इनकार कर दिया और इसके बजाय पार्टी की ओर से राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक अलग चिट्ठी भेज दी.
4 मुजफ्फरपुर की एक दलित लड़की के साथ बलात्कार और हत्या के बाद बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नई बहस छेड़ दी है. लूट, अपहरण, बलात्कार और हत्याओं की लगातार बढ़ती घटनाओं ने लोगों के मन में यह सवाल पैदा कर दिया है कि क्या नीतीश कुमार के शासनकाल में भी लालू यादव के ‘जंगलराज’ जैसा हाल हो गया है
5 अमेठी में एक दलित युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार सुबह 5 बजे पड़ोसी के घर के पशु बाड़े (सरिया) में जमीन पर पड़ा मिला। शव के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए थे। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। शव पर कंबल और पॉलीथीन डालकर छिपाने की कोशिश की गई थी।मृतक की पहचान 22 वर्षीय सागर कोरी पुत्र सिद्धार्थ के रूप में हुई है। ग्रामीणों का कहना है- सागर पड़ोस में रहने वाली दलित परिवार की लड़की से एकतरफा प्यार करता था। जबकि उसकी शादी दूसरी जगह तय हो चुकी थी। इस बात को लेकर पहले भी विवाद हो चुका था।
6 गाजियाबाद में बकरीद से पहले हिंदू संगठन के 30-40 कार्यकर्ताओं ने मीट से भरे ट्रक को पुलिस के सामने फूंक दिया। ड्राइवर और क्लीनर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ट्रक में गोवंश का मीट है। करीब तीन घंटे तक हंगामा किया।
माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज करके भीड़ को खदेड़ा। घटना मंगलवार रात भोजपुर क्षेत्र में अमराला गांव के पास की है। ट्रक हापुड़ से पंजाब जा रहा था। पुलिस ने कई बार ट्रक को आगे भेजने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने आगे नहीं बढ़ने दिया। आग के हवाले कर दिया।
7 यूपी में मौसम फिर बदल गया है। लखनऊ में बुधवार दोपहर तेज बारिश हुई। पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए हैं और तेज हवा चल रही है। मंगलवार को वाराणसी समेत 18 जिलों में बारिश हुई थी। सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश अलीगढ़ में दर्ज की गई। संभल में ओले भी गिरे थे
8 टेस्ला के मालिक इलॉन मस्क ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नए फंडिंग बिल की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसे घिनौना और शर्मनाक बताया हैमस्क ने कहा कि इस बिल से अमेरिका का बजट घाटा 2.5 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस (संसद) देश को दिवालिया बना रही है।
एक दूसरे पोस्ट में मस्क ने कहा कि अगले साल नवंबर में हम उन सभी राजनेताओं को हटाएंगे, जिन्होंने जनता को धोखा दिया है।
9 आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला गया। इस मैच में बैंगलोर ने जीत दर्ज कर 18 साल का सूखा खत्म किया। पहली बार RCB ने आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। विराट कोहली की टीम RCB की इस जीत पर न सिर्फ फैंस, बल्कि बॉलीवुड और दूसरे सितारों ने भी दिल खोलकर बधाई दी।
10 हाई कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद भी कमल हासन टस से मस नहीं हुए हैं। उन्होंने कन्नड़ भाषा पर दिए बयान के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया और कहा वह कर्नाटक में फिल्म रिलीज नहीं करेंगे और माफी भी नहीं मांगेंगे।इस रोक को हटाने के लिए कमल हासन ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इसकी सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कमल हासन को खूब सुनाया था। पर इसका भी कमल हासन पर असर नहीं हुआ है। एक्टर ने साफ कह दिया है कि न तो वह माफी मांगेंगे और ना ही कर्नाटक में ‘ठग लाइफ’ रिलीज करेंगे।