
क्रिकेटर कुलदीप यादव ने वंशिका संग की सगाई।
Kuldeep Yadav Engagement Vanshika:
कानपुर: अपनी स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों की नाक में दम करने वाले चाइनामैन बॉलर कुलदीप यादव ने जीवन की अगली पारी का आगाज कर दिया है। उन्होंने लखनऊ के एक होटल में सगाई कर ली। करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में कुलदीप ने अपने बचपन के प्यार की उंगली में अंगूठी पहना दी, जिनका नाम है- वंशिका।
