diwali horizontal

किसान पथ पर बस और डंपर की भीषण टक्कर, 40 यात्री सुरक्षित; चालक और क्लीनर घायल

0 66

किसान पथ पर बस और डंपर की भीषण टक्कर, 40 यात्री सुरक्षित; चालक और क्लीनर घायल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के थाना गोसाईगंज क्षेत्र स्थित किसान पथ पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। दुलारमऊ गांव के पास एक सवारियों से भरी बस और तेज़ रफ्तार डंपर के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी 40 यात्री सुरक्षित बचा लिए गए। हालांकि डंपर का चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना रात करीब 12 बजे की है। सूचना मिलते ही थाना गोसाईगंज की पुलिस टीम, फायर ब्रिगेड और उच्च अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और बस में फंसे सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया। घायल डंपर चालक और क्लीनर को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया।घायलों की पहचान कानपुर नगर निवासी सुभम पुत्र धीरज कुशवाहा (उम्र 29 वर्ष) और सुशील पुत्र दयाराम कुशवाहा के रूप में हुई है। दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज सिविल अस्पताल में जारी है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस (संख्या GJ 11 W 0833) पश्चिम बंगाल से लखनऊ होते हुए गुजरात जा रही थी। दुलारमऊ गांव के पास बस को साइड में खड़ा कर सफाई और रेस्ट के लिए रोका गया था। इसी दौरान तेज़ गति से आ रहा डंपर (संख्या UP 78 JT 3213) बस के पिछले हिस्से से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज़ थी कि डंपर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस का पिछला हिस्सा चपटा हो गया।मौके पर मौजूद बस चालक, परिचालक और यात्रियों ने बताया कि यदि टक्कर कुछ इंच आगे होती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। लेकिन समय पर पुलिस व फायर ब्रिगेड की सक्रियता और स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस की मरम्मत कराई और सभी यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य की ओर रवाना किया।पुलिस के अनुसार, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था और यातायात पूरी तरह सामान्य बना हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और डंपर चालक की लापरवाही की भी पुष्टि की जा रही है।
यह हादसा एक बार फिर से हाईवे सुरक्षा और भारी वाहनों की गति नियंत्रण की अनिवार्यता को रेखांकित करता है।

         

Leave A Reply

Your email address will not be published.