
सोनिया गांधी की अचानक बिगड़ी तबियत, रूटीन चेकअप में बाद बाद लौटी घर।
Sonia Gandhi Hospitalised in Shimla:
छुट्टियां मनाने शिमला पहुंची कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा सोनिया गांधी की शनिवार अचानक तबियत खराब हो गई
जिसके बाद उन्हें आई जी एम सी शिमला में भरती कराया गया। कब चेकअप एवं टेस्ट के बाद आई जी एम सी कॉलेज शिमला से छुट्टी दे दी गई है।

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने के बाद मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी आईजीएमसी पहुंचे। वह अपनी बेटी एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के छराबड़ा स्थित घर में ठहरी हुई हैं। यह उनका शिमला का निजी दौरा है।
मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी को कुछ मामूली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी जांच की। उनकी हालत स्थिर है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने इसकी जानकारी दी है।
सीएम सुक्खू शिमला के लिए हुए रवाना
बता दें कि राज्यसभा सदस्य सोनिया गांधी शनिवार को आईजीएमसी पहुंची। यहां पर उनको रेडियोलॉजि विभाग ले जाया गया। जहां पर उनका एमआरआई किया जा रहा है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री भी आईजीएमसी पहुंचे। वे भी सीधे विभाग में गए। इसके अलावा सरकार के अन्य लोग भी यहां पहुंचे। इसी बीच मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपना दो दिवसीय ऊना दौरा बीच में ही छोड़कर शिमला रवाना हो गए हैं।