diwali horizontal

अहमदाबाद विमान हादसे पर यहियागंज व्यापार मंडल ने व्यक्त किया शोक, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

0 63

अहमदाबाद विमान हादसे पर यहियागंज व्यापार मंडल ने व्यक्त किया शोक, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ: गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुई दर्दनाक विमान दुर्घटना में 265 लोगों की मृत्यु की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। इस हादसे की जानकारी मिलते ही यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी और व्यापारी समाज गहरे सदमे में आ गए। शुक्रवार को मंडल की ओर से एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जिसमें दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री नीरज गुप्ता, संसदीय महामंत्री प्रशांत गर्ग और युवा अध्यक्ष कुश मिश्रा ने बताया कि इस भीषण दुर्घटना ने व्यापारी समाज को भी झकझोर कर रख दिया है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित सैकड़ों यात्रियों की मौत बेहद दुखद है। मंडल की ओर से ईश्वर से प्रार्थना की गई कि सभी मृतकों की आत्मा को शांति मिले और उनके परिजनों को यह असीम दुख सहने की शक्ति प्राप्त हो।लखनऊ एवं यहियागंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, जो विदेश प्रवास पर हैं, उन्होंने भी गहरा शोक प्रकट किया। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें इस घटना की सूचना मिली, वे स्तब्ध रह गए। उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायल यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।शोकसभा में प्रमुख रूप से नीरज गुप्ता, प्रशांत गर्ग, नरेश कुमार, अनस शमसी, समीर जैन, सतीश मिश्रा, धीरेन्द्र अवस्थी, विनय गुप्ता, हर्षित जायसवाल, सोनू तिवारी, सोनू जायसवाल, सुमित दीक्षित, सनी लालवानी, विभू, ओम प्रकाश ठाकुर, श्रवण बाजपेई, अनुराग पाण्डेय, वैभव, रोहित गुप्ता, जितेन्द्र सुमनी, विजय अग्रवाल, विशम्भर पाण्डेय, दिनेश मिश्र और श्याम कुमार सहित व्यापार मंडल के अनेक सदस्य और व्यापारी उपस्थित रहे।व्यापारी समाज ने इस घटना को राष्ट्रीय क्षति बताया और दिवंगत आत्माओं के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.