diwali horizontal

Citizen Voice Top News

0 117

Citizen Voice Top News

1. आज एक बड़े आर्थिक घटनाक्रम के तहत US – चीन ट्रेड डील फाइनल हुई, अमेरिकी के राष्ट्रपति Trump ने ऐलान किया कि नए व्या3पार समझौते के तहत अमेरिका को चीन से मैग्नेट और अन्य दुर्लभ खनिज मिलेंगे जबकि चीनी वस्तुओं पर सीमा शुल्क 55 प्रतिशत तक होगा जबकि चीन 10% टैरिफ लगाएगा, ट्रंप ने कहा कि बदले में अमेरिका में चीन के छात्र पढ़ाई कर सकेंगे साथ ही टेक्नोलॉजी के आयात चीन कर सकेंगा।

 

2. मेघालय में हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार पत्नी सोनम बेवफ़ा और उसके चार अन्य साथियों को शिलांग की एक अदालत ने बुधवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं, पूछताछ के दौरान चारों ने अपना जुर्म कबूल किया और वहीं सोनम बेवफ़ा के भाई ने कहा कि राजा की हत्या में अगर सोनम दोषी करार होती है तो हम उसके लिए फांसी की मांग करेंगे।

 

3. उत्तर प्रदेश में 11 जून 2025 को भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने इस स्थिति को देखते हुए अलर्ट जारी किया है और नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है, झांसी सबसे गर्म 46 डिग्री रहा तापमान, आगरा-उरई में पारा 45 डिग्री तापमान पर, लखनऊ में लोग बेहाल रहे, 17 जिलों में लू की चेतावनी.

 

4. केंद्र ने कच्चे सूरजमुखी, सोयाबीन और ताड़ के तेल सहित कच्चे खाद्य तेल पर सीमा शुल्क को 20 % से कम कर 10 % किया।

 

5. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पवित्र बाबा अमरनाथ के दर्शन कर ‘प्रथम पूजा’ अर्पित की। इस पूजन के साथ ही पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो गई है।

 

6. मौसम विभाग ने बताया कि मॉनसून के सक्रिय रहने से कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, कोंकण और गोवा के आस-पास के क्षेत्रों में 12 से 16 मई तक मूसलाधार बारिश की आशंका है।

 

7. भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (@SEBI_India) ने कहा है कि उसने निवेशकों से धन एकत्र करने वाले सभी पंजीकृत बिचौलियों के लिए एक नया UPI भुगतान तंत्र अनिवार्य कर दिया है, ताकि प्रतिभूति बाजार में निवेशकों की सुरक्षा और वित्तीय पारदर्शिता बढ़ाई जा सके SEBI प्रमुख तुहिन कांत पांडे ने घोषणा की कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) भुगतान तंत्र 1 अक्टूबर 2025 से लागू किया जाएगा।

 

8. रूस ने पूर्वी मोर्चे पर युद्ध के दौरान मारे गए 1,212 यूक्रेनी सैनिकों के शव बुधवार को लौटा दिए और बदले में 27 शव प्राप्त किए। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सहयोगी व्लादिमीर मेडिंस्की ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ”इस्तांबुल समझौते के अनुसार मारे गए सैनिकों के शवों को भेजना शुरू हो गया है, रूस और यूक्रेन ने इस्तांबुल में बनी सहमति के अनुसार 25 वर्ष से कम आयु के युद्धबंदियों के दो समूहों की अदला-बदली भी की है। सरकार-नियंत्रित ‘वेस्टी एफएम रेडियो’ के अनुसार, मेडिंस्की ने कहा कि वे गंभीर रूप से घायल युद्ध बंदियों की 12 जून को अदला-बदली की तैयारी कर रहे हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराने की आवश्यकता है।

 

9. इजरायल में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की सरकार एक बड़े राजनीतिक संकट का सामना कर रही है। विपक्ष ने बुधवार को इजरायली संसद भंग करने का विधेयक पेश कर दिया है। नेतन्याहू के लिए सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि उनकी गठबंधन सरकार में शामिल अति-रूढ़िवादी दलों ने भी चेतावनी दी है कि वे विपक्ष के प्रस्ताव का समर्थन कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है तो देश में जल्द चुनाव कराने की नौबत आ सकती है।

 

10.रेलवे में बड़ा बदलाव 15 जुलाई से तत्काल टिकट के लिए आधार ओटीपी ऑथेंटिकेशन को लागू कर दिया। अवैध बुकिंग करने वाले दलालों पर नकेल लगेगी

Leave A Reply

Your email address will not be published.