diwali horizontal

विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की

0 66

विधायक चंद्रभानु पासवान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान की मांग की

लखनऊ: मिल्कीपुर के विधायक चंद्रभानु पासवान ने गुरुवार को 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त किया और अपने विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की।विधायक पासवान ने बताया कि उन्होंने सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी क्षेत्रीय जनसमस्याओं और जनता की अपेक्षाओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि जनहित सर्वोपरि है और सरकार विकास व समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।चंद्रभानु पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायक रहा है और उनके नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की आवश्यकताओं पर आधारित एक गंभीर मुद्दों का पत्रक भी मुख्यमंत्री को सौंपा।गौरतलब है कि विधायक चंद्रभानु पासवान ने मिल्कीपुर विधानसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी। जीत के बाद से वे निरंतर क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में सहभागी बनकर कार्य कर रहे हैं। विधानसभा में यह भी चर्चा है कि वे उन गिने-चुने जनप्रतिनिधियों में से हैं, जिनका सम्पूर्ण परिवार—पिता, चाचा और पत्नी सहित—जनसेवा में सक्रिय रूप से जुटा है।जनता के बीच अपनी सरलता और सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले विधायक पासवान की यह पहल एक बार फिर उनके जनप्रतिनिधित्व की संजीदगी और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.