
तुगलकपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने किया वृक्षारोपण, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी रहे शामिल
तुगलकपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने किया वृक्षारोपण, पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान भी रहे शामिल
ग्रामवासियों, छात्रों और पर्यावरण प्रेमियों ने बढ़-चढ़कर निभाई सहभागिता
तुगलकपुर: उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तुगलकपुर स्थित काउ सेंचुरी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। उनके साथ इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान भी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रजातियों के सैकड़ों पौधे लगाए गए। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और वृक्षारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को एक स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण देने की दिशा में प्रभावी योगदान दे सकते हैं।पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज को पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाते हैं और इससे सामाजिक सहभागिता भी बढ़ती है। उन्होंने ग्रामीणों और युवाओं से अपील की कि वे इन पौधों को केवल रोपित ही न करें, बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित भी करें।इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि, वन विभाग के अधिकारी और पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। काउ सेंचुरी परिसर में हुए इस आयोजन को एक प्रेरणादायक पहल के रूप में देखा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में हरित आवरण को बढ़ावा मिलेगा।
