diwali horizontal

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद, सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान देश क्या कर रहे हैं ।

0 123

ईरान पर अमेरिका के हमले के बाद, सऊदी अरब, कतर, पाकिस्तान देश क्या कर रहे हैं।

Iran Israel News: ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर अमेरिका के हमले के बाद मध्य पूर्व में तनाव गहरा गया है. अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई ने न सिर्फ इसराइल-ईरान टकराव के और बढ़ने का ख़तरा पैदा कर दिया है, बल्कि इस पर मुस्लिम और अरब देशों की तीखी प्रतिक्रिया भी सामने आई है.

 

सऊदी अरब से लेकर पाकिस्तान तक, कई देशों ने इसे अंतरराष्ट्रीय क़ानून का उल्लंघन बताया और क्षेत्रीय स्थिरता को लेकर गंभीर ख़तरे की बात कही. इनमें से ज़्यादातर सरकारों ने अमेरिका के हमले की आलोचना करते हुए तुरंत तनाव कम करने और कूटनीतिक संवाद बहाल करने की अपील की है.

इन बयानों में अंतरराष्ट्रीय नियमों के पालन की मांग की गई है.

आपीको मालूम हैं कि रविवार सुबह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों फ़ोर्दो, नतांज़ और इस्फ़हान पर हमले किए हैं. ट्रंप ने लिखा कि फ़ोर्दो पर ‘बमों की एक पूरी खेप’ गिराई गई है और सभी विमान सुरक्षित अमेरिका वापस लौट रहे

हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.