
टाटा टेक्नोलॉजीज की एडटेक वर्कशॉप का निरीक्षण, स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
लखनऊ, 28 जून 2025: (संवाददाता: नज़र मेंहदी)
उत्तर प्रदेश सरकार की विकासशील तकनीकी शिक्षा एवं शत-प्रतिशत रोजगार सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता के अंतर्गत, टाटा टेक्नोलॉजीज
लिमिटेड द्वारा प्रदेश में संचालित एडटेक वर्कशॉप्स की श्रृंखला में आज लखनऊ के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, अलीगंज में स्थापित वर्कशॉप का निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह-सहकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल जी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सलाहकार श्री अवनीश अवस्थी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान में चल रहे प्रशिक्षण की गुणवत्ता की सराहना करते हुए कहा कि इससे प्रशिक्षित युवाओं को टाटा मोटर्स समेत अन्य कंपनियों में रोजगार के अवसर मिलेंगे

निरीक्षण के दौरान संस्थान में संचालित रेमंड टेलरिंग सेंटर का भी अवलोकन किया गया। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि प्रशिक्षित युवाओं को स्थानीय स्तर पर अधिक से अधिक रोजगार दिलाने का प्रयास किया जाए।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षण निदेशक श्री अभिषेक सिंह, IAS, संयुक्त निदेशक श्री अनिल वर्मा, संस्थान के प्रधानाचार्य श्री राज कुमार यादव, उप-प्रधानाचार्य श्री सुनीत कुमार सिंह, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

संस्थान के यशस्वी प्रधानाचार्य श्री राज कुमार यादव के कुशल प्रबंधन और प्रशिक्षकों के समर्पण की भी भूरी-भूरी प्रशंसा की गई। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 149 TTL वर्कशॉप्स स्थापित की जा चुकी हैं और 62 नई वर्कशॉप्स निर्माणाधीन हैं।