diwali horizontal

वाराणसी में युवती की हत्या पर सपा का प्रतिनिधिमंडल 6 जुलाई को मेंहदीगंज जाएगा, शोक संतप्त परिवार से करेगा भेंट

0 83

वाराणसी में युवती की हत्या पर सपा का प्रतिनिधिमंडल 6 जुलाई को मेंहदीगंज जाएगा, शोक संतप्त परिवार से करेगा भेंट

वाराणसी,लखनऊ: वाराणसी जनपद के सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत थाना मिर्जामुराद के ग्राम मेंहदीगंज में एक युवती की गला रेतकर निर्मम हत्या किए जाने की घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 6 जुलाई 2025 को पीड़िता के गांव पहुंचेगा। प्रतिनिधिमंडल वहां शोकाकुल परिवार से भेंट कर उन्हें सांत्वना देगा और घटना से जुड़ी वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेगा।इस गंभीर घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी नेतृत्व ने दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है, और शासन-प्रशासन पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर न्याय की मांग करेगा।प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे, जिनमें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व सांसद रमेश बिंद, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लकड़ पहलवान’, पूर्व विधायक पूनम सोनकर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप, महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव, व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मुरारी कश्यप, सपा के वरिष्ठ नेता डॉ. वीरेंद्र बिंद और सेवापुरी विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद शामिल हैं।समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि वह इस जघन्य हत्याकांड को केवल एक कानून-व्यवस्था की विफलता नहीं मानती, बल्कि यह प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा पर गहरा प्रश्नचिह्न है। पार्टी पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी और इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक उठाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.