diwali horizontal

सांसद के साथ दुर्व्यवहार पर समाजवादी पार्टी का विरोध, आयुक्त सहारनपुर को सौंपा ज्ञापन

0 135

सांसद के साथ दुर्व्यवहार पर समाजवादी पार्टी का विरोध, आयुक्त सहारनपुर को सौंपा ज्ञापन

सहारनपुर,लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सहारनपुर के आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा कैराना की लोकसभा सांसद इकरा हसन के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार और प्रोटोकॉल उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में संबंधित अधिकारी के व्यवहार को अशोभनीय और संसदीय विशेषाधिकारों का उल्लंघन बताते हुए शासन से अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की अपेक्षा की गई है।[ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 1 जुलाई 2025 को सांसद इकरा हसन नगर पंचायत छुटमलपुर की निर्वाचित अध्यक्ष शमा परवीन के साथ पूर्व सूचना के तहत जनसमस्याओं को लेकर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) से भेंट करने उनके कार्यालय पहुंचीं थीं। आरोप है कि अपर जिलाधिकारी न केवल उन्हें मिलने उपस्थित नहीं हुए बल्कि फोन रिसीव करने से भी इनकार किया गया। दो घंटे की प्रतीक्षा के बाद जब वे कार्यालय लौटे तो सांसद द्वारा नाराजगी व्यक्त करने पर अधिकारी ने ना केवल असहयोगात्मक रवैया अपनाया, बल्कि अध्यक्ष शमा परवीन के साथ भी दुर्व्यवहार किया।ज्ञापन के अनुसार जब सांसद ने अधिकारी के आचरण पर आपत्ति जताई तो उन्हें कार्यालय से बाहर जाने और “जहां शिकायत करनी हो, कर देने” की बात कहकर अपमानित किया गया। समाजवादी नेताओं ने कहा कि यह आचरण केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों और संसदीय गरिमा का सीधा उल्लंघन है, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।घटना से आक्रोशित समाजवादी नेताओं ने आयुक्त से मांग की है कि अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के विरुद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेजी जाए ताकि भविष्य में कोई भी अधिकारी जनप्रतिनिधियों के साथ असम्मानजनक व्यवहार करने का दुस्साहस न कर सके।ज्ञापन पर जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद, जिला उपाध्यक्ष मोहसिन मलिक, विधायक प्रतिनिधि प्रवेश मलिक आशु मलिक, ओसामा गामा, शाह बेग मलिक, बीरेन्द्र यादव एडवोकेट, नदीम अंसारी, अदनान चौधरी, ममता चौधरी, वसीम इरसाद सलमानी, अनीस, अजमद, महमूद और फैसल सलमानी समेत अन्य नेताओं के हस्ताक्षर हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.