
फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द सजा दिलवाने के लिए होगी सुनवाई, प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की किया निर्मम हत्या।
फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द सजा दिलवाने के लिए होगी सुनवाई, प्रेमी के साथ मिलकर बेटी की किया निर्मम हत्या।
Qaiserbagh Crime News:कैसरबाग के खंदारी बाजार में छह साल की मासूम सोना के हत्यारोपियों को जल्द सजा दिलाने के लिए पुलिस फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने की पैरवी करेगी। माना जा रहा है कि इस मामले में पुलिस त्वरित गति से चार्जशीट दाखिल करेगी।
कैसरबाग,इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र का कहना है कि आरोपियों के कपड़े, मोबाइल फोन, घटना स्थल से बरामद नमूने और होटल की फुटेज को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

कैसरबाग इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्र के मुताबिक जांच रिपोर्ट और सर्विलांस से जुटाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। विवेचना में मुकदमे से शाहरुख का नाम हटाकर रोशनी और उदित के नाम की बढ़ोतरी की जाएगी। मुकदमे में साजिश की धारा भी बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि खंदारी बाजार में रहने वाली रोशनी ने रविवार को प्रेमी उदित के साथ मिलकर छह साल की बेटी सोना की हत्या कर दी थी। हत्या के 36 घंटे बाद उसने पुलिस को सूचना दी थी और पति शाहरुख पर आरोप लगाया था। छानबीन में शाहरूख की भूमिका सामने नहीं आई थी। पूछताछ में रोशनी और उदित ने वारदात में शामिल होने की बात कबूल कर ली थी। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।