diwali horizontal

लखनऊ में स्कूल वैन में ड्राइवर ने किया 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म।

0 120

लखनऊ में स्कूल वैन में ड्राइवर ने किया 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म।

Lucknow Crime News:लखनऊ में 4 साल की मासूम के साथ स्कूल वैन के ड्राइवर ने रेप किया। बच्ची रोते हुए घर पहुंची। मां के पूछने पर मासूम ने बताया- स्कूल से लौटते समय वैन वाले अंकल ने गंदी हरकत की। इस पर परिजनों ने तुरंत स्कूल में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

वहीं, आरोपी ड्राइवर ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद थाने में तहरीर दी। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर मोहम्मद आरिफ को गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया। मामला इंदिरा नगर इलाके का है। पीड़िता की मां ने आरोपी ड्राइवर से घटना की शिकायत की, तो उसने जाति सूचक गालियां दीं। मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। इस पर परिजन 17 जुलाई को इंदिरा नगर थाने पहुंचे।

पुलिस ने आरोपी ड्राइवर और प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई। बच्ची इंदिरानगर के सेक्टर-10 स्थित किड्जी प्ले स्कूल में पढ़ती है। स्कूल से घर लौटने पर वो सहमी हुई थी। मां को देखकर अचानक रोने लगी। मां ने उसे प्यार से समझाया और पूछा कि क्या हुआ, तो रोते-रोते बताया कि वैन अंकल ने गंदी हरकत की।” डीसीपी पूर्वी जोन ने बताया- आरोपी मोहम्मद आरिफ (25) पुत्र मोहम्मद जहूर लवकुश नगर आम्रपाली के पास इंदिरानगर का रहने वाला है। 18 जुलाई को उसे कल्याण अपार्टमेंट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर रेप, पॉस्को एक्ट और एससी, एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

वैन में महिला अटेंडेंट न होने और ड्राइवर का वेरिफिकेशन न कराने के कारण स्कूल प्रबंधन की लापरवाही पाई गई है। इस वजह से प्रबंधक संदीप कुमार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। वहीं, ACP गाजीपुर अनिध्य विक्रम सिंह का कहना है- मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। सीसीटीवी जांची जा रही है। स्कूल के प्रबंधक की भूमिका की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.