diwali horizontal

क़यामत की रात है।ट्रंप करेंगे ईरान पर बड़ा हमला।

0 60

क़यामत की रात है।ट्रंप करेंगे ईरान पर बड़ा हमला।

IRAN US WAR:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अमेरिका ईरान पर बहुत बड़ा हमला करेगा。यह तनाव उस शांति समझौते या शांति वार्ता के कारण बढ़ रहा है जो ईरान और अमेरिका के बीच चल रही है。ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ‘ट्रुथ सोशल’ के जरिए ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए ‘आज रात बहुत भारी पड़ने’ की बात कही है。 

शांति  की उम्मीदों के बीच अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर जंग बुरी तरह भड़क गई है. अमेरिका ने एक बार फिर ईरान पर हमला कर दिया है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान के लिए आज की रात भारी होगी.

उन्होंने कहा कि ईरान को आज की रात बहुत बुरी मार पड़ेगी.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘अमेरिका आज रात ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा.’ ट्रंप ने फिर दावा किया कि ईरान की नेवी, एयरफोर्स, रडार, एंटी-एयरक्राफ्ट और डिफेंस के सभी सिस्टम तबाह हो चुके हैं.

अपनी पोस्ट में ट्रंप ने आगे का प्लान भी बताया है. पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, ‘जल्द ही किसी समय हम खार्ग आइलैंड और तेल से जुड़े दूसरे इंफ्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लेंगे और तेल और गैस मार्केट पर पूरी तरह कंट्रोल कर लेंगे, ठीक वैसे ही, जैसे हमने वेनेजुएला के साथ किया है.’

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव

 

अमेरिका और इजरायल ने 28 फरवरी को ईरान पर हमला किया था. तब से ही मध्य पूर्व में तनाव है. हालांकि, कुछ दिन पहले तक अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर होने की उम्मीद जगी थी. ट्रंप ने भी बार-बार दावा किया था कि ईरान के साथ बातचीत लगभग फाइनल हो गई है.

लेकिन कुछ दिन से अमेरिका और ईरान के बीच फिर तनाव बढ़ गया है. गुरुवार सुबह अमेरिका ने ईरान पर नए सिरे से हवाई हमले किए. इसके जवाब में ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन को निशाना बनाकर हमले किए.

 

ईरान के कई शहरों में हुए इन नए हमलों के बीच जंग खत्म करने के लिए बातचीत की कोशिश फिर से ठप पड़ती दिखाई दी. ईरान ने इस बात पर जोर दिया कि वह होर्मुज स्ट्रेट पर अपनी पकड़ बनाए रखेगा, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित हुई है और तेल की कीमतों में उछाल आया है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.