diwali horizontal

लखनऊ की तहज़ीब और तरक़्क़ी की बात, दिल्ली में ; वफ़ा अब्बास

0 707

लखनऊ की तहज़ीब और तरक़्क़ी की बात, दिल्ली में ; वफ़ा अब्बास

नई दिल्ली Live:नई दिल्ली में वफ़ा अब्बास को देश के यशस्वी रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के लोकप्रिय सांसद माननीय राजनाथ सिंह से उनके दिल्ली स्थित आवास पर भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ था।

 

 

 

 

 

 

इस मुलाक़ात में वफ़ा अब्बास ने अम्बर फाउंडेशन के माध्यम से लखनऊ में चल रही समाजोपयोगी योजनाओं और सेवाओं का विवरण प्रस्तुत किया। यह मेरे लिए भावनात्मक क्षण था — जब एक फ़ाउंडेशन के सीमित संसाधनों के बावजूद, समाज के सैकड़ों-हज़ारों लोगों के जीवन में बदलाव लाने की कोशिशें सराही गईं।

 

हमारी प्रमुख पहलें जिनका ज़िक्र हुआ:

1 “कलेक्टर बिटिया” – बेटियों को प्रशासनिक सेवा की राह दिखाने वाला अभियान

2 नीट कोचिंग – मेडिकल की तैयारी करने वाले ग़रीब छात्रों के लिए रोशनी

3 1000 स्कॉलरशिप्स – प्रतिभा को सहारा

4 750 युवाओं का स्किल डेवलपमेंट

5 32,000+ टेस्टिंग | 25,000+ चश्मे | 1,800 मोतियाबिंद ऑपरेशन

6  8172 आयुष्मान कार्ड का वितरण

7 RTE एडमिशन, CM राहत कोष, जनसेवा केंद्र से फ़ॉर्म सहायता

8 शिक्षक प्रशिक्षण, माताओं को जागरूक करने के कार्यक्रम, एक्सीलेंस सेरेमनी

 

इस मुलाक़ात ने वफ़ा अब्बास को  और अधिक ज़िम्मेदारी का एहसास कराया — कि समाज की सबसे अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक राहत, शिक्षा और सम्मान पहुंचाना ही असली मिशन है।

अंत में वफ़ा अब्बास ने कहा कि वह आभारी हैं कि उनके प्रयासों को सराहा गया और आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

लखनऊ सिर्फ नवाबी शहर नहीं, अब जागरूकता और जनसेवा का भी प्रतीक बन रहा है।

 

 

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.