
हुसैन डे – सबके हैं हुसैन
हुसैन डे – सबके हैं हुसैन
“इस्लाम तलवार का नाम नहीं, किरदार का नाम है” – सलाहउद्दीन शीबू एडवोकेट
लखनऊ, 28 जुलाई , यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में आज हुसैन डे का आयोजन किया गया जिसमें शहर के सभी वर्गों के नुमाइंदा व्यक्तियों ने शिरकत की ।
हजरत हुसैन की शहादत की याद में हुसैन डे का आयोजन किया गया जिसमें शहर भर के बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता , राजनीतिक कार्यकर्ता ,वकील ,समाजसेवी, धर्मगुरु आदि ने हज़रत हुसैन की क़ुर्बानी पर प्रकाश डाला ।
कार्यक्रम में सलाउद्दीन शीबू एडवोकेट, सामाजिक कार्यकर्ता आफाक़ अहमद, धर्म गुरु कल्बे सिबतैन नूरी , फुरकान कुरेशी, शादाब कुरैशी, एजाज, रफी सिद्दीकी एडवोकेट आदि शहर की मशहूर हस्तियों ने शिरकत की । कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन की ओर से किया गया था । इस अवसर पर लोगों को सम्मानित भी किया गया
