diwali horizontal

लखनऊ की विरासत को संवारने की अनूठी पहल: वफ़ा अब्बास 

0 539

लखनऊ की विरासत को संवारने की अनूठी पहल: वफ़ा अब्बास 

लखनऊ: जिसे तहज़ीब और अदब का शहर कहा जाता है, अपनी ऐतिहासिक और धार्मिक इमारतों के लिए भी जाना जाता है। ये इमारतें न सिर्फ़ हमारी विरासत का हिस्सा हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी संस्कृति का आइना भी हैं।

इसी विरासत को सहेजने और संवारने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रयास किया जा रहा है।

आज इसे सिलसिले में मैंने लखनऊ के ज़िलाधिकारी और हुसैनाबाद ट्रस्ट के अध्यक्ष, श्री विशाख जी से एक अहम सकारात्मक मुलाक़ात उनके हज़रतगंज स्थित सरकारी आवास पर की।

इस मुलाक़ात का मुख्य उद्देश्य लखनऊ की तीन प्रमुख धार्मिक इमारतों — काज़मैन दरगाह, शाह नजफ़ इमामबाड़ा, और गार वाली कर्बला — के सौंदर्यीकरण, मरम्मत और नवीनीकरण में आ रही दिक्कतों पर चर्चा करना था।

इन ऐतिहासिक स्थलों पर कई वर्षों से जीर्ण-शीर्ण हो चुके द्वार, टूटी हुई दीवारें और अव्यवस्था देखी जा रही थी।

अंबर फ़ाउंडेशन लगातार इन समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुरातत्व विभाग की तरफ़ से मिलने वाली अनुमतियों और शर्तों की वजह से काम में देरी हो रही थी।

जिलाधिकारी श्री विशाख जी ने बताया कि हुसैनाबाद ट्रस्ट इन स्थलों के सुधार के लिए पूरी तरह से तैयार है , लेकिन पुरातत्व विभाग की पाबंदियाँ अक्सर बाधा बनती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से इन पवित्र स्थलों की गरिमा को फिर से बहाल किया जा सकेगा।

 

इस प्रयास में सबसे बड़ी मदद माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी से मिली है। उन्होंने व्यक्तिगत रूप से इस मामले में रुचि लेते हुए इन स्थलों के विकास के लिए अम्बर फाउंडेशन के अनुरोध पर पत्र भेजे हैं। यह कदम न केवल प्रशासनिक सहयोग है, बल्कि लखनऊ के प्रति उनके गहरे लगाव और चिंता को भी दर्शाता है। यह एक ऐसी पहल है जो लखनऊ की रूहानी पहचान को फिर से चमकाने की उम्मीद जगाती है।

यह मुलाक़ात सिर्फ़ एक बैठक नहीं थी, बल्कि लखनऊ को उसकी खोई हुई पहचान वापस दिलाने का एक वादा और साझा संकल्प भी था।

 

शहर का विकास केवल सड़कों और इमारतों से नहीं होता, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को सहेजने से भी होता है।

इस अवसर पर सेव वक्फ इंडिया के उपाध्यक्ष, सैयद रिज़वान मुस्तफ़ा, भी मौजूद थे।

 

सौजन्य से :  श्री वफ़ा अब्बास(चेयरमैन)

चेयरमैन – अंबर फ़ाउंडेशन

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.