diwali horizontal

लखनऊ नगर निगम की तत्परता से बची गाय की जान, चौथी मंजिल पर फंसी थी भारी भरकम गाय

0 66

लखनऊ नगर निगम की तत्परता से बची गाय की जान, चौथी मंजिल पर फंसी थी भारी भरकम गाय

लखनऊ: नगर निगम लखनऊ ने एक बार फिर जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक असामान्य और जोखिमभरी स्थिति में फंसी एक गाय की सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर जान बचाई। यह घटना अली कॉलोनी, मंजू टंडन ढाल के पास की है, जहां रहस्यमयी ढंग से एक भारी-भरकम गाय एक बहुमंजिला इमारत की चौथी मंजिल पर पहुंच गई थी। घटना ने स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया था।सोमवार को स्थानीय पार्षद गुलशन अब्बास रिज़वी को क्षेत्रवासियों ने इसकी सूचना दी। चौथी मंजिल पर एक गाय को देखकर लोग न केवल भयभीत हो गए, बल्कि कई घरों से निकलने में भी असहज महसूस करने लगे। आशंका थी कि गाय कहीं फिसलकर नीचे न गिर जाए, जिससे उसकी जान के साथ ही राहगीरों या निवासियों को भी खतरा हो सकता था।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पार्षद रिज़वी ने नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा को अवगत कराया। सूचना मिलते ही डॉ. वर्मा ने विशेष रूप से प्रशिक्षित कैटल कैचिंग टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। पूरी सतर्कता और सावधानी के साथ टीम ने गाय को रेस्क्यू किया और सुरक्षित नीचे उतारने में सफलता प्राप्त की। इस दौरान क्षेत्र में अफरा-तफरी की स्थिति नहीं बनने दी गई।रेस्क्यू के बाद गाय को नगर निगम की गौशाला भेजा गया, जहां उसकी देखभाल और चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। इस कार्रवाई से स्थानीय नागरिकों ने राहत की सांस ली और नगर निगम टीम के प्रति सराहना व्यक्त की।पशु कल्याण अधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि नगर निगम लखनऊ निराश्रित गोवंश की रक्षा, देखभाल और पुनर्वास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम ऐसी किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई कर यह सुनिश्चित करती है कि पशुओं को समय रहते सुरक्षा और सहायता मिल सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.