diwali horizontal

गणेशोत्सव पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू

0 113

गणेशोत्सव पर यातायात डायवर्जन व्यवस्था लागू

लखनऊ: से शुरू हुए 10 दिवसीय गणेशोत्सव पर्व के मद्देनज़र राजधानी में ट्रैफिक व्यवस्था बदली गई है। गणेश प्रतिमाओं की स्थापना और विभिन्न आयोजनों को देखते हुए पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है, जो 27 अगस्त को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।अयोध्या मार्ग व गोमतीनगर की ओर से कैसरबाग आने वाली रोडवेज/सिटी बसों को कमता तिराहा, इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा, पीएनटी बालू अड्डा, संकल्प वाटिका तिराहा, चिरैयाझील तिराहा, क्लार्क अवध तिराहा और सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग बस अड्डे तक भेजा जाएगा। इसी तरह सीतापुर रोड से कैसरबाग आने वाली बसें मड़ियांव, पुरनिया, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, पक्का पुल, शाहमीना, डालीगंज पुल और सीडीआरआई होते हुए कैसरबाग पहुंचेंगी।चौक और डालीगंज पुल से आने वाला यातायात क्लार्क अवध तिराहा से सीधे सुभाष चौराहा नहीं जा सकेगा, बल्कि इसे चिरैयाझील तिराहा से होकर भेजा जाएगा। इसी तरह इक्का-टांगा स्टैंड से आने वाले वाहन नदवा कॉलेज की ओर न जाकर डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग और आईटी चौराहा से होकर निकलेंगे।निरालानगर से आने वाले वाहन आईटी चौराहा से विश्वविद्यालय मार्ग होते हुए सुभाष चौराहा नहीं जाएंगे, बल्कि इन्हें समथर पेट्रोल पंप होते हुए निशातगंज और डालीगंज पुल की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं कैसरबाग और सीडीआरआई की ओर से सुभाष चौराहा जाने वाले वाहन कृष्णा मेडिकल सेंटर होकर चिरैयाझील तिराहा भेजे जाएंगे।हजरतगंज और परिवर्तन चौक से आने वाला यातायात सुभाष चौराहा से हनुमान सेतु की ओर नहीं जा सकेगा। इन वाहनों को मकबरा रोड, टेलीफोन एक्सचेंज, सीडीआरआई तिराहा और चिरैयाझील तिराहा की ओर डायवर्ट किया गया है। इसी तरह हनुमान सेतु और नदवा बंधा तिराहा से झूलेलाल पार्क जाने वाले वाहनों को आईटी चौराहा की ओर मोड़ा जाएगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम यातायात के लिए लागू इन प्रतिबंधों से चिकित्सकीय आपात स्थिति वाले वाहनों—जैसे एम्बुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहन—को आवश्यकता पड़ने पर प्रतिबंधित मार्गों से भी ले जाया जाएगा। इसके लिए लोग ट्रैफिक कंट्रोल नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.