diwali horizontal

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

0 77

सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास व जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

लखनऊ: सरोजनीनगर के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय विकास, जनसमस्याओं और राजधानी की चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की।भेंट के दौरान डॉ. सिंह ने मुख्यमंत्री को सरोजनीनगर में चल रहे महिला एवं युवा सशक्तिकरण कार्यक्रमों, डिजिटल शिक्षा की पहलों और सांस्कृतिक नवजागरण से जुड़े प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ये योजनाएँ क्षेत्र की सामाजिक और शैक्षिक प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।लखनऊ शहर की समस्याओं पर चिंता जताते हुए डॉ. सिंह ने बरसात के समय जलभराव, नालों की सफाई और सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री से नगर निगम और नगर विकास विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर ठोस कदम उठाने का आग्रह किया।इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर एलिवेटेड हाइवे के निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की और कहा कि निर्माण कार्य के दौरान स्थानीय निवासियों को हो रही असुविधाओं का समाधान भी किया जाए।राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) योजना की प्रासंगिकता पर बात करते हुए विधायक ने कहा कि यह परियोजना लखनऊ समेत छह जनपदों के लिए विकास का नया अध्याय लिखेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री से SCR बोर्ड की बैठक शीघ्र बुलाने का अनुरोध किया।भेंट के बाद डॉ. सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मार्गदर्शन न केवल विकास यात्रा को नई दिशा देता है बल्कि जनता की आकांक्षाओं को मूर्त रूप देने की प्रेरणा भी प्रदान करता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.